फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AC malfunction in Shaheed Express commotion of passengers

Railway News: शहीद एक्सप्रेस में एसी खराब, यात्रियों का हंगामा

Fri, 15 Jul 2022 09:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Jul 2022 09:14 AM IST
सार

ट्रेन बिहार से ही रुक रुककर चल रही थी। कई बार एसी की कूलिंग बहुत ही कम हो गई। बृहस्पतिवार शाम जब ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो यात्री कोच से बाहर आ गए और प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
AC malfunction in Shaheed Express commotion of passengers
रेलवे स्टेशन पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार से आ रही शहीद एक्सप्रेस में एसी खराब होने के चलते यात्रियों ने गोरखपुर जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। आरपीएफ-जीआरपी ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद रेल प्रशासन ने एसी के कूलिंग को ठीक करके एक एसी मैकेनिक को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन


दरसअल, ट्रेन बिहार से ही रुक रुककर चल रही थी। कई बार एसी की कूलिंग बहुत ही कम हो गई। बृहस्पतिवार शाम जब ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो यात्री कोच से बाहर आ गए और प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने लगे। भीड़ देखकर जीआरपी व आरपीएफ भी पहुंच गई। इसी बीच एसी मैकेनिक भी आ गए। उन्होंने कूलिंग की जांच की।
विज्ञापन


मैकेनिकों ने यात्रियों को बताया कि जब ट्रेन चलती रहेगी तो कूलिंग की समस्या नहीं होगी। लेकिन, यात्री नहीं माने। इसके बाद रेल प्रशासन ने एक एसी मैकेनिक को ट्रेन से रवाना किया ताकि बीच रास्ते में कहीं गड़बड़ी हो तो उसे ठीक किया जा सके। स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह ने बताया कि एसी में कूलिंग की गड़बड़ी थी, जिसे ठीक कराकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed