{"_id":"62d0e143d6a52776e33f4e25","slug":"ac-malfunction-in-shaheed-express-commotion-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: शहीद एक्सप्रेस में एसी खराब, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: शहीद एक्सप्रेस में एसी खराब, यात्रियों का हंगामा
Fri, 15 Jul 2022 09:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:14 AM IST
सार
ट्रेन बिहार से ही रुक रुककर चल रही थी। कई बार एसी की कूलिंग बहुत ही कम हो गई। बृहस्पतिवार शाम जब ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो यात्री कोच से बाहर आ गए और प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर हंगामा करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से आ रही शहीद एक्सप्रेस में एसी खराब होने के चलते यात्रियों ने गोरखपुर जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। आरपीएफ-जीआरपी ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद रेल प्रशासन ने एसी के कूलिंग को ठीक करके एक एसी मैकेनिक को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया।
दरसअल, ट्रेन बिहार से ही रुक रुककर चल रही थी। कई बार एसी की कूलिंग बहुत ही कम हो गई। बृहस्पतिवार शाम जब ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो यात्री कोच से बाहर आ गए और प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने लगे। भीड़ देखकर जीआरपी व आरपीएफ भी पहुंच गई। इसी बीच एसी मैकेनिक भी आ गए। उन्होंने कूलिंग की जांच की।
मैकेनिकों ने यात्रियों को बताया कि जब ट्रेन चलती रहेगी तो कूलिंग की समस्या नहीं होगी। लेकिन, यात्री नहीं माने। इसके बाद रेल प्रशासन ने एक एसी मैकेनिक को ट्रेन से रवाना किया ताकि बीच रास्ते में कहीं गड़बड़ी हो तो उसे ठीक किया जा सके। स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह ने बताया कि एसी में कूलिंग की गड़बड़ी थी, जिसे ठीक कराकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।