{"_id":"654f62771d27a9903c093865","slug":"ac-bus-coming-from-bhiwani-caught-fire-all-passengers-safe-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: भिवानी से आ रही एसी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: भिवानी से आ रही एसी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Sat, 11 Nov 2023 04:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Nov 2023 04:46 PM IST
सार
बस चालक प्रेम कुमार ने बताया सभी लोग एक ही कंपनी में काम करते हैं, एक साथ सब बस से देवरिया लेकर जा रहे थे। अचानक बस में आग गई। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
बस में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में शनिवार को एक बड़ी घटना होने से बच गई। यहां करीब एक बजे के आसपास भिवानी राजस्थान से आ रही एसी बस में तेनुआ टोल प्लाजा के सामने अचानक आग लग गई। सभी यात्री सही सलामत उतर गए लेकिन उनका सामान जल गया, जिससे यात्री परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बस चालक प्रेम कुमार ने बताया सभी लोग एक ही कंपनी में काम करते हैं, एक साथ सब बस से देवरिया लेकर जा रहे थे। अचानक बस में आग गई। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। धर्मदेव कुशवाहा, शिवनारायण आदि ने बताया कि दीपावली की खरीदारी करके घर जा रहे। लोगों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
देवरिया निवासी रत्नेश पाठक ने बताया बच्चों के साथ अधर में फंस गया हूं। घर के करीब आकर ऐसा हादसा हो गया है। भगवान का शुक्र है कि सभी लोग सही सलामत हैं, बस सामान जल गया है।
विज्ञापन