फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   abvp

औसत अंक के आधार पर रिजल्ट घोषित करने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
abvp
औसत अंक के आधार पर रिजल्ट घोषित करने की मांग एबीवीपी ने की विद्यार्थियों को विकल्प देने की मांग अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी )ने कोरोना वायरस को देखते हुए विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रोन्नति और परीक्षा समय की तिथि आगे बढ़ने की मांग की है। परिषद ने इस मामले में 13 सूत्रीय विकल्प भी तैयार किया है। परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह मत है कि कोरोना के कारण जब तक जन-जीवन सामान्य नहीं हो जाता अथवा इस महामारी का कोई हल नहीं निकलता है, तब तक परीक्षाएं नहीं कराई जानी चाहिए। इस परिस्थिति में सभी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष की भाति परंपरागत परीक्षा प्रणाली के स्थान पर विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार विभिन्न विकल्पों को चुनने की सुविधा प्रदान की जाए। अगले सत्र में टाइम मैनेजमेंट करके अनियमित सत्र को नियमित किया जाए, ऐसा पूर्व में भी कई संस्थाओं के द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक 40 से 70% परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी हैं। परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के पेपर का मूल्यांकन करने के बाद उन्हीं के आधार पर औसत निकालकर परीक्षाफल बनाया जाए। यदि परीक्षा कराना ही है तो विद्यार्थियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प दिया जाए। परीक्षाफल में सेशनल और इंटरनल परीक्षा के अंकों को आधार माना जा सकता है। जो छात्र अभी हॉटस्पॉट में हैं उनके लिए सप्लीमेंट्री पेपर की व्यवस्था कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed