फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Absconding prisoner arrested from sister's house in Basti

Gorakhpur News: बस्ती में बहन के घर से गिरफ्तार हुआ फरार बंदी,भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का है आरोपी

Wed, 24 Jul 2024 01:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Absconding prisoner arrested from sister's house in Basti
हत्यारोपी सोनू सिंह( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दीवानी कचहरी परिसर से सोमवार को फरार हत्या के आरोपी बंदी सोनू को कैंट पुलिस ने मंगलवार की सुबह बस्ती जिले में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। फरार होने के बाद वह बस व ऑटो से बहन के घर पहुंचा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सिकरीगंज के बारीगांव में रहने वाले सोनू सिंह ने आठ जनवरी 2021 को रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर चचेरे भाई उमेश सिंह की मदद से बड़े भाई बालेंद्र सिंह की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सिकरीगंज पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भिजवाया था।
विज्ञापन


आठ मई 2022 को तत्कालीन थानेदार दीपक सिंह ने सोनू व देवेंद्र के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया था। देवेंद्र सिंह को जमानत मिल गई जबकि सोनू जेल में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट नंबर चार में दोनों की पेशी थी। जेल से पेशी पर आया सोनू सिपाही राजरतन को चकमा देकर कचहरी परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने सिपाही को निलंबित कर दिया। देर रात लाॅकअप प्रभारी ने इस मामले में सिपाही राजरतन व फरार बंदी सोनू सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।

दो घंटे देर से सिपाही ने दी थी सूचना
बंदी के भागने के बाद सिपाही राजरतन ने दो घंटे तक किसी को सूचना नहीं दी थी। वह खुद ही परेशान हाल बंदी की तलाश कचहरी में करता रहा। जब लाॅकअप में गिनती शुरू हुई तो एक बंदी कम मिला। तब राजरतन ने बताया कि सोनू गायब है। कैंट पुलिस का कहना है कि अगर सिपाही ने तत्काल सूचना दी होती तो कुछ ही घंटों में वह पकड़ लिया गया होता।

सोनू से नहीं आता था कोई मिलने
भाई की हत्या के आरोप में जेल काट रहे सोनू सिंह से कोई मिलने नहीं आता था। भाई की हत्या का आरोप लगने के बाद उसका समाज व रिश्तेदारी से बहिष्कार हो गया था। बताया जा रहा है कि केस लड़ने के लिए उसके पास कोई वकील भी नहीं है। इस कारण वह अवसाद में चला गया है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कचहरी से फरार होने के बाद बंदी सोनू बस्ती जिले के रुधौली थानाक्षेत्र स्थित सुरवार खुर्द गांव में रहने वाली बहन के घर गया था। तलाश में जुटी कैंट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed