{"_id":"605b13ec6ca3da3f3400fc3f","slug":"abduction-and-conspiracy-case-against-victim-on-police-si","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपहरण कर हत्या में एसपी हाईकोर्ट में तलब, दरोगा पर अपहरण व साजिश का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपहरण कर हत्या में एसपी हाईकोर्ट में तलब, दरोगा पर अपहरण व साजिश का मुकदमा दर्ज
Wed, 24 Mar 2021 04:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:16 PM IST
सार
- ढाई वर्ष से लापता बताया जा रहा रामपुर जिले का युवक
- एसआई अरविंद राय, दो सिपाही समेत चार के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जनपद पुलिस की लगातार बढ़ रही परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामपुर जनपद के युवक को अपहृत कर गायब करने का आरोप का है। युवक के पिता की तहरीर पर पैकोलिया थाने में तत्कालीन एसआई अरविंद कुमार राय और दो आरक्षियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मुकदमे में पैकोलिया क्षेत्र का एक युवक भी शामिल है।
विज्ञापन
रामपुर जिले के शाहबादपुर थाने के नसरत नगर निवासी महेश पुत्र वंशी ने तहरीर दिया कि उसके बेटे शिवकुमार का पैकोलिया क्षेत्र की लड़की से प्रेम संबंध हो गया था। जिसकी शिकायत उसके भाई ने थाने पर की।
विज्ञापन
आरोप है कि 11 सितबंर 2018 को तत्कालीन एसआई अरविंद राय दो सिपाहियों व लड़की के भाई के साथ सुबह साढ़े नौ बजे उसके घर पहुंचे। शिवकुमार को लेकर पैकोलिया थाने पहुंचे। 12 सितबंर को पिता गांव व रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा तो अपने बेटे को मौजूद पाया।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि दरोगा ने दो-तीन दिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। 19 सितंबर 2018 को जब पिता दोबारा थाने पहुंचा तो उसका बेटा नहीं मिला। न ही पुलिस वालों ने उसके बारे में कोई जानकारी दी। तब से शिवकुमार का कोई पता नहीं चला।