{"_id":"65ad92bd8744cd02220a4717","slug":"aastha-special-will-run-from-gorakshanagari-to-ayodhya-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-441117-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गाड़ी हो या मकान... हर जगह लगे ''''जय श्रीराम'''' के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गाड़ी हो या मकान... हर जगह लगे ''''जय श्रीराम'''' के झंडे
Mon, 22 Jan 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
बाजार में खूब बिके भगवा रंग के झंडे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए गोरक्षनगरी भी पूरी तरह से तैयार है। रविवार को लोगों ने दीपोत्सव से जुड़ी चीजों की खूब खरीदारी की। बाजार में कार, बाइक और मकानों पर लगाने वाले झंडों की मांग काफी ज्यादा रही।
शहर के गोलघर, नखास, रेती, घंटाघर, मोहद्दीपुर, असुरन आदि जगहों पर फुटकर में भगवा झंडा, पताका, दीया आदि की दुकानें सजी हुई हैं। इन दुकानों पर सबसे ज्यादा मांग झंडों की रही। लोगों ने वाहन पर लगाने के लिए छोटे और मकान या दुकान पर लगाने के लिए बड़े झंडों की खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार, पिछले तीन दिन से झंडों की मांग काफी ज्यादा रही। एक फुटकर दुकान से रोजाना लगभग 300 झंडों की बिक्री हुई।
गोलघर में दुकान लगाने वाले मुख्तार हुसैन ने बताया कि पिछले तीन दिनों में भगवा झंडे की मांग काफी ज्यादा रही। किसी ने वाहन तो किसी ने मकान या दुकान पर लगाने के लिए झंडे की खरीदारी की। गुलमान ने बताया कि ''''जय श्री राम'''' लिखा पटका, दीया और पताका की मांग सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
खूब बिका टेराकोटा दीया
पूरे देश में 22 जनवरी को दीपोत्सव की तैयारी है। इसको लेकर गोरखपुरवासियों में भी खूब उत्साह है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए लोगों ने टेराकोटा के दीये की खरीदारी की। इसका डिजाइन इसे और भी खास बनाता है। दुकानदारों की मानें तो पिछले कुछ दिनों में टेराकोटा के दीये की मांग काफी ज्यादा रही।