{"_id":"61da6b8088ede32f3f00f31e","slug":"aachar-sanhita-2022-brake-on-railing-work-on-ramgarh-tal-due-to-up-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aachar Sanhita 2022: रामगढ़ताल किनारे रेलिंग का काम लटका, गोरक्ष एन्क्लेव के लिए मांगी जाएगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aachar Sanhita 2022: रामगढ़ताल किनारे रेलिंग का काम लटका, गोरक्ष एन्क्लेव के लिए मांगी जाएगी अनुमति
Sun, 09 Jan 2022 10:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:28 AM IST
सार
आचार संहिता लागू हो जाने से गोरखपुर जिले में प्रस्तावित कई कामों पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में नगर निगम में शामिल हुए 32 गांवों में त्वरित विकास कार्यों के लिए प्राधिकरण अनुमति मांगेगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने से गोरखपुर जिले में प्रस्तावित कई कामों पर ब्रेक लग गया है। रामगढ़ताल के सुंदरीकरण कार्य के क्रम में ताल के किनारे आकर्षक रेलिंग लगाने की योजना भी लटक गई है।
विज्ञापन
करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से टेंडर निकाला जा चुका था। 24 को टेंडर खुलना भी था, मगर जीडीए ने अब टेंडर नहीं खोलने का निर्णय किया है। अब यह काम विधानसभा चुनाव बाद ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल हुए 32 गांवों में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जीडीए को जो काम कराने थे, उसके लिए अनुमति ली जाएगी। 250 में से 224 कार्यों का टेंडर फाइनल हो चुका है। 26 कार्यों के लिए दोबारा टेंडर करना पड़ा। इसे 10 जनवरी को खोला जाना था। जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर टेंडर खोलने की अनुमति मांगी जाएगी। त्वरित आर्थिक विकास से जुड़ी योजना होने एवं पुन: टेंडर निकाले जाने की वजह से इसे अनुमति मिल जाने की उम्मीद है। इसी तरह जीडीए की आवासीय योजना गोरक्ष एन्क्लेव के लिए भी दोबारा टेंडर किया गया है। इसके लिए भी अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होने वाले कार्यों को अनुमति मिल सकती है। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इसी तरह गोरक्ष एन्क्लेव का भी दोबारा टेंडर किया गया है, उसके लिए भी अनुमति मांगी जाएगी। तभी टेंडर खोला जाएगा। हालांकि, रामगढ़ ताल के किनारे रेलिंग लगाने की योजना चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे बढ़ सकेगी।