फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Son jumped into river due to mother death

गोरखपुर: मां की मौत के वियोग में नदी में कूदा बेटा, तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 22 Aug 2023 02:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 22 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

सोमवार को बासमती देवी का दाह संस्कार सहजनवां थाना क्षेत्र के सिसई घाट पर किया गया। चिता में आग लगते ही सुनील दहाड़े मारकर रोने लगा। लोगों ने उसे संभाला। दाह संस्कार के बाद जब परिजन वापस लौटने की तैयारी में थे, तभी अचानक सुनील ने नदी में छलांग लगा दिया।

विज्ञापन
Gorakhpur Son jumped into river due to mother death
पीपीगंज में मां की मौत से आहत होकर नदी में कूदे युवक की फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में मां के दाह-संस्कार में गए बेटे ने नदी में छलांग लगा दी। नदी में लापता युवक की तलाश में गोताखोर लगे हैं, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। एक मौत से दुखी परिवार में नौजवान बेटे के नदी में कूदने से चीख पुकार मच गई है। बताया जा रहा है कि जबसे मां की मौत हुई थी, बेटे का रो-रोकर उसका बुरा हाल था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोलूहा निवासी बासमती देवी (65) वर्ष लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद से ही दुखी बेटा सुनील चौहान (28) बार-बार बेसुध हो जा रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सोने का सिक्का देकर झांसे में लिया फिर ठग लिए 12 लाख, दो लोगों ने किया था बिचौलिए का काम
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बासमती देवी का दाह संस्कार सहजनवां थाना क्षेत्र के सिसई घाट पर किया गया। चिता में आग लगते ही सुनील दहाड़े मारकर रोने लगा। लोगों ने उसे संभाला। दाह संस्कार के बाद जब परिजन वापस लौटने की तैयारी में थे, तभी अचानक सुनील ने नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर पहुंची सहजनवां व पीपीगंज पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से तलाश कराई, लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed