फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a yuth death in loving

Gorakhpur News: प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर दुष्कर्म के आरोपी की हुई थी हत्या

Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
a yuth death in loving
गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके के जरेला टोला में दुष्कर्म के आरोपी पिंटू साहनी की हत्या प्रेम संबंध में बाधा बनने पर की गई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी नरसिंह यादव संतकबीर नगर के मेहदावल का रहने वाला है। पुलिस लाइंस में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पिंटू साहनी का एक महिला से प्रेम संबंध था। बृहस्पतिवार की रात उसी महिला से मिलने के लिए वह नदी पार कर गांव गया था। महिला से उसकी मुलाकात हुई, लेकिन इसी बीच पिंटू के गांव का ही नरसिंह यादव एक नाबालिक लड़की को लेकर वहां पर पहुंच गया। पिंटू साहनी ने इसका विरोध किया। इसी बात पर नरसिंह से उसका विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों के बीच मारपीट हुई और फिर नरसिंह यादव ने पिंटू साहनी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उधर, मारपीट होने पर महिला और लड़की दोनों मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने पिंटू सहानी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed