{"_id":"695d63b16fca42ce8d0e82f4","slug":"a-young-man-who-was-going-to-celebrate-his-sisters-birthday-was-hit-by-a-bus-and-died-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1188497-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहन का जन्मदिन मनाने जा रहे युवक की बस की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहन का जन्मदिन मनाने जा रहे युवक की बस की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौरीचौरा/सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार आशीष मौर्या (20) की मौत हो गई। वह बहन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर जा रहा था। युवक देवरिया के ग्राम पीपरपाती, कोतवाली का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया की ओर से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह सड़क पर गिरा तभी बस का पहिया उसके चेहरे पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। ओवरब्रिज एक लेन का होने के कारण यातायात भी बाधित हो गया। करीब आधे घंटे वाहनों की लंबी कतारें रहीं। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इधर, परिजनों के अनुसार, आशीष पांच बहनों का एकलौता भाई था। बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया में कक्षा 12 का छात्र था। वह अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गोरखपुर जा रहा था।