फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man set fire to the goods received from his in-laws and fled.

Gorakhpur News: ससुराल से मिले सामान में युवक ने लगाई आग, भागा

Sat, 22 Nov 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A young man set fire to the goods received from his in-laws and fled.
कैंपियरगंज। थानाक्षेत्र के गौरइया गांव में पत्नी रीना के मायके जाने से नाराज पति संदीप यादव ने ससुराल से मिले सामान में आग लगा दी। इससे बेड, सोफा, गद्दा, रजाई, शृंगारदान समेत अनाज और कपड़े जल गए। घटना के बाद आरोपी भाग गया। पीड़िता रीना की शिकायत पर शुक्रवार को कैंपियरगंज पुलिस ने आरोपी संदीप के विरुद्ध आगजनी व अन्य की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रीना ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन उनसे मारपीट करते हैं। मंगलवार को गाली-गलौज किए तो विरोध करने पर उन्हें जमीन पर पटक दिया और पिटाई की। शोर सुनकर ससुर आए तो संदीप ने उनकाे भी धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद रीना ने अपने पिता को फोन कर बुलाया और मायके चली गईं।
विज्ञापन

रीना के मायके जाने के बाद बृहस्पतिवार को संदीप कमरे में गया और ससुराल पक्ष की ओर से मिले सामान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना की सूचना रीना की देवरानी ने डायल 112 पर दी, लेकिन तब तक संदीप भाग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपियरगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप यादव के खिलाफ आगजनी व अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed