Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man riding a motorcycle died after being hit by a luxury car belonging to a former MLA.

EX MLA के नाम से थी कंडम गाड़ी: लग्जरी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शादी में करता था वीडियोग्राफी

Sat, 07 Feb 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:50 AM IST
सार

पूर्व विधायक की लग्जरी गाड़ी कानूनी तौर पर सड़क पर चलने योग्य नहीं थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गाड़ी परिवहन विभाग की ओर से कंडम घोषित हो चुकी थी। इसका रजिस्ट्रेशन (आरसी) रद्द कर दिया गया था। इसके बावजूद गाड़ी नियमित दौड़ रही थी। इसका तीन बार चालान भी हो चुका है। जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी वर्ष 2018 में फाइनेंस पर ली गई थी। आरसी कैंसिल कर दी गई थी।

विज्ञापन
A young man riding a motorcycle died after being hit by a luxury car belonging to a former MLA.
क्षतिग्रस्त बाइक और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार राजेंद्रनगर भट्टी विहार कॉलोनी निवासी ज्ञानदीप त्रिपाठी (27) की मौत हो गई। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई, वह महराजगंज जिले के एक पूर्व विधायक के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्ञानदीप त्रिपाठी बृहस्पतिवार शाम मोहरीपुर मार्ग से बस्ती की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजगावा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ज्ञानदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद कर लीं। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ज्ञानदीप को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ, वह महराजगंज जिले के एक पूर्व विधायक के नाम से पंजीकृत है। हालांकि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शादी-विवाह में वीडियोग्राफी कर करते थे परिवार का भरण-पोषण
पिता सुरेश ने बताया कि उनका बेटा ज्ञानदीप त्रिपाठी पेशे से शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में कैमरा संचालन का कार्य करते थे। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और लगभग दो वर्ष का एक मासूम बच्चा है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूर्व विधायक की गाड़ी थी कंडम, तीन चालान भी
पूर्व विधायक की लग्जरी गाड़ी कानूनी तौर पर सड़क पर चलने योग्य नहीं थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गाड़ी परिवहन विभाग की ओर से कंडम घोषित हो चुकी थी। इसका रजिस्ट्रेशन (आरसी) रद्द कर दिया गया था। इसके बावजूद गाड़ी नियमित दौड़ रही थी। इसका तीन बार चालान भी हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी वर्ष 2018 में फाइनेंस पर ली गई थी। आरसी कैंसिल कर दी गई थी। बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र भी गायब थे। इसके बावजूद आरटीओ न पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने इसे रोकने की कोशिश की। सड़क और परिवहन मंत्रालय के एप पर भी इसे कानूनी रूप से कबाड़ घोषित किया गया है।

गाड़ी का तीन चालान भी हो चुका है। दो अप्रैल 2020 को 800 रुपये, 24 मई 2024 को 2,000 रुपये और 19 फरवरी 2024 को 2,500 रुपये का चालान गोरखपुर और महाराजगंज में किया गया है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विषय विशेषज्ञ निर्मल त्रिपाठी का कहना है कि यह घटना न केवल आरटीओ और पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को भी सामने लाती है। कानूनी रूप से निष्क्रिय वाहन की अनुमति सड़क पर चलने की वजह से ऐसे हादसे अनियंत्रित रूप से घट सकते हैं।

मामले ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल चालान लगाना पर्याप्त नहीं है। गाड़ी की आरसी कैंसिल होने के बाद सख्त कार्रवाई और वाहन की जब्ती अनिवार्य थी, जिसे अनदेखा किया गया। परिवार और स्थानीय लोग भी सवाल कर रहे हैं कि कैसे कबाड़ घोषित वाहन सड़क पर लगातार दौड़ता रहा और जिम्मेदार विभागों ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed