फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man returning home after distributing his wedding cards died in a road accident.

Gorakhpur News: खुद की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home after distributing his wedding cards died in a road accident.
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतऊआ गांव में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में नरेंद्र विश्वकर्मा (25) की मौत हो गई। वह अपनी शादी का कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिता जय गोविंद विश्वकर्मा के अनुसार, बड़े बेटे नरेंद्र विश्वकर्मा की शादी 12 फरवरी को तय थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास फोरलेन पर बेतऊआ रिंग बांध के नजदीक पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेंद्र सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अन्य वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी कुछ देर बाद ग्रामीणों और परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा की दुकान पर काम करता था नरेंद्र
नरेंद्र अपने पिता का सबसे बड़ा बेटा था और नौसड़ स्थित एक दवा की दुकान में नौकरी करता था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरा परिवार टूट गया है। घर में शादी की तैयारियों के बीच मातम पसरा हुआ है। माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव नौसड़ स्थित राजघाट पुल के नीचे लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। पिता गोविंद विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी। मृतक के भाई शेरू, सत्या और आकाश का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed