{"_id":"69333548b66ca348ec04e6a4","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-in-a-pond-search-continues-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1156342-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पोखरी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी- दूसरे दिन सुबह से तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पोखरी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी- दूसरे दिन सुबह से तलाश जारी
Sat, 06 Dec 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:10 AM IST
सार
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के इमिलीडीहा गांव निवासी 19 वर्षीय सोनू सेक्टर-26 गीडा में लेबर का काम करता था। बृहस्पतिवार को मित्र महेंद्र से मिलने सहजनवां के टड़वा खुर्द आया था। दोनों ने रात साथ में गुजारी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोनू ने नहाने की इच्छा जताई और गांव के पास वाटर सप्लाई स्थल के पास स्थित ग्राम सभा की पोखरी में उतर गया।
विज्ञापन
राप्ती नदी( सांकेतिक)
विस्तार
थाना क्षेत्र के सीहापार टड़वा खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर नहाने गया युवक सोनू पोखरी (19) में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मल्लाहों की कोशिश के बावजूद युवक नहीं मिल सका। अंधेरा होने पर खोज अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के इमिलीडीहा गांव निवासी 19 वर्षीय सोनू सेक्टर-26 गीडा में लेबर का काम करता था। बृहस्पतिवार को मित्र महेंद्र से मिलने सहजनवां के टड़वा खुर्द आया था। दोनों ने रात साथ में गुजारी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोनू ने नहाने की इच्छा जताई और गांव के पास वाटर सप्लाई स्थल के पास स्थित ग्राम सभा की पोखरी में उतर गया।
महेंद्र ने बताया कि वह करीब 20 मीटर दूर एक ग्रामीण से बात कर रहा था। तभी सोनू कपड़े उतारकर पोखरी में नहाने लगा और कुछ ही देर में गहरे पानी में समा गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
स्थानीय मल्लाह जाल डालकर तलाश में जुटे लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर निगरानी करती रही। शाम को एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और खोज अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा और गहराई ज्यादा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।