{"_id":"6a9f29b41420227a510482a8","slug":"a-young-man-died-while-undergoing-treatment-after-suffering-burns-in-a-motorcycle-related-incident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444283-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ससुराल में बाइक फूंकते समय झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ससुराल में बाइक फूंकते समय झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिनवां में ससुराल में बाइक में आग लगाने के दौरान झुलसे युवक की सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी राजन मद्धेशिया के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आए वीडियो में राजन खुद बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाता दिखाई दे रहा है।
राजन की शादी सहजनवां क्षेत्र के मिनवां निवासी एक परिवार में हुई थी। तीन सितंबर की शाम वह नशे की हालत में ससुराल पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। आरोप है कि ससुराल के लोगों के विरोध करने पर वह आक्रोशित हो गया। इसी दौरान उसने बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बाइक में आग लगने के दौरान राजन भी उसकी चपेट में आकर झुलस गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटना का वीडियो मिला, जिसमें राजन के बाइक पर पेट्रोल डालने और फिर आग लगाने की बात सामने आई। गंभीर रूप से झुलसे राजन का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। इसी बीच घटना के तीन दिन बाद पत्नी ने राजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार शाम उपचार के दौरान राजन की मौत हो गई। पुलिस अब युवक की मौत के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।