फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman's body was found in the Bhaurabari forest in the Campierganj area of Gorakhpur.

UP: जंगल में खून से लथपथ मिला महिला का शव, शरीर पर गहरे घाव-हत्या की आशंका; रंजिश या आपराधिक मामला?

Sun, 21 Jun 2026 04:13 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 04:13 PM IST
सार

महिला के शरीर पर कई स्थानों पर गहरे घाव मिले हैं, जो किसी धारदार हथियार से किए गए हमले की ओर संकेत करते हैं। शव के आसपास खून के निशान भी पाए गए हैं। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की वारदात मानकर जांच कर रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की हत्या जंगल में ही की गई या फिर कहीं अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।

विज्ञापन
A woman's body was found in the Bhaurabari forest in the Campierganj area of Gorakhpur.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भौराबारी जंगल में शनिवार को करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का खून से लतपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी नार्थ, सीओ कैंपियरगंज, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


शव पर मिले घावों से धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर कई स्थानों पर गहरे घाव मिले हैं, जो किसी धारदार हथियार से किए गए हमले की ओर संकेत करते हैं। शव के आसपास खून के निशान भी पाए गए हैं। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की वारदात मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की हत्या जंगल में ही की गई या फिर कहीं अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जंगल के रास्तों और संभावित आवागमन मार्गों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश, पारिवारिक विवाद या अन्य आपराधिक कारण हो सकता है, फिलहाल किसी भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed