फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A web of fraud in the name of crypto investment, people are losing money in the desire to get rich quickly.

Gorakhpur News: क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का जाल, जल्द अमीर बनने की चाहत में गंवा रहे पूंजी

Tue, 03 Mar 2026 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
A web of fraud in the name of crypto investment, people are losing money in the desire to get rich quickly.
- डिजिटल करेंसी के बढ़ते चलन और ऊंचे रिटर्न के दावों ने किया आकर्षित
विज्ञापन

- सोशल मीडिया, मैसेजिंग एप और फर्जी वेबसाइटों के जरिये लोगों को संपर्क करते हैं जालसाज


गोरखपुर। तेजी से अमीर बनने की चाहत में लोग इन दिनों क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रहे हैं। डिजिटल करेंसी के बढ़ते चलन और ऊंचे रिटर्न के दावों ने युवाओं से लेकर नौकरीपेशा और कारोबारियों तक को आकर्षित किया है। इसी लालच का फायदा उठाकर जालसाज बड़े पैमाने पर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
साइबर ठग सोशल मीडिया, मैसेजिंग एप और फर्जी वेबसाइटों के जरिये लोगों को संपर्क करते हैं। वे खुद को क्रिप्टो एक्सपर्ट या निवेश सलाहकार बताकर कम समय में दोगुना-तीन गुना मुनाफा दिलाने का दावा करते हैं। शुरुआत में वे छोटे निवेश पर नकली मुनाफा दिखाकर भरोसा जीतते हैं। इसके बाद बड़ी रकम निवेश करने के लिए दबाव बनाते हैं। जैसे ही निवेशक अधिक धन ट्रांसफर करता है, वेबसाइट या एप बंद हो जाता है और संपर्क टूट जाता है। कुछ मामलों में फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड कराए जाते हैं, जिनमें निवेश की रकम और बढ़ता हुआ लाभ दिखता है, जबकि वास्तव में पैसा सीधे जालसाजों के वॉलेट में चला जाता है। कई बार ‘रेफरल स्कीम’ के नाम पर चेन सिस्टम बनाया जाता है, जिसमें पुराने निवेशकों को नए लोगों को जोड़ने पर कमीशन देने का झांसा दिया जाता है।
विज्ञापन



केस 1
नवंबर 2025 में राजघाट थाना क्षेत्र के साहबगंज के व्यापारी से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 93.61 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया था। व्यापारी विजय आनंद लोहिया ने साइबर थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि ऋतिका गुप्ता नाम की लड़की ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, खुद को बिजनेसवुमन बताया और व्हाट्सएप पर संपर्क बढ़ाकर क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस 2
क्रिप्टो करेंसी में दोगुना मुनाफा दिलाने के झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने वाले दो जालसाजों को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने सोमवार को कृष्णा होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी वेबिनार आयोजित कर निवेशकों से अवैध रूप से धन इकट्ठा किया था। आरोपियों की पहचान देवरिया के खामपार बहोरवा संजीव कुमार कुशवाहा और देवरिया के गौरीबाजार बन्सहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है।



ऐसे करें बचाव
एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल का कहना है कि किसी भी निवेश से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म की वैधता जांचें। केवल अधिकृत और विश्वसनीय एक्सचेंज का ही उपयोग करें। गारंटीड रिटर्न के दावों से सावधान रहें क्योंकि क्रिप्टो बाजार अत्यधिक अस्थिर होता है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी को भी अपनी निजी जानकारी या ओटीपी साझा न करें। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना बेहतर है। लालच में लिया गया जल्दबाजी का फैसला आपकी पूरी पूंजी डुबो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed