फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A video of stunts with a tractor went viral in the PPganj police station area.

Gorakhpur News: ट्रैक्टरों से स्टंटबाजी में एक गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर सीज

Mon, 08 Jun 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A video of stunts with a tractor went viral in the PPganj police station area.
- पीपीगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी का वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन



गोरखपुर। पीपीगंज क्षेत्र में ट्रैक्टरों से खतरनाक स्टंटबाजी और शक्ति प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में इस्तेमाल किए गए दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांगपार निवासी ओमकार सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर पीपीगंज थाना क्षेत्र के डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग की है। बताया जा रहा है कि करीब छह ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे युवकों ने सड़क पर शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनमें से दो ट्रैक्टरों को जंजीर से बांधकर विपरीत दिशा में खींचा जा रहा था। दोनों चालक अपने-अपने वाहन की ताकत दिखाने के लिए ट्रैक्टरों को पूरी क्षमता से दौड़ा रहे थे, जिससे सड़क पर धूल का गुबार उड़ता रहा और कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में 40 से 50 युवक सड़क और आसपास के खेतों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कई लोग स्टंट का वीडियो बनाते नजर आए। वीडियो में एक चालक चलते ट्रैक्टर से उतर जाता है जबकि वाहन आगे बढ़ता रहता है। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर दो ट्रैक्टर सीज किए गए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed