फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A vehicle returning to Gorakhpur after taking Mahakumbh bath collided with a tractor, three killed

Gorakhpur Road Accident: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे, गाड़ी ट्रैक्टर से भिड़ी- 2 महिला संग 3 की मौत

Sat, 22 Feb 2025 10:23 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 10:23 AM IST
सार

Road Accident News:मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक, कंचनपुर निवासी हरिहर देवी (42) पत्नी जीतू यादव, वकीलनी देवी (42) पत्नी उपेंद्र यादव और परशुराम (45) के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेश समेत सात लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
A vehicle returning to Gorakhpur after taking Mahakumbh bath collided with a tractor, three killed
हादसे में घायल नेपाली मूल का श्रद्धालु - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

Gorakhpur Road Accident in Hindi: बांसगांव इलाके के हरनही में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रैक्टर-ट्राॅली में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मरने वाले तीनों लोग नेपाल के रहने वाले हैं। सभी प्रयागराज से महाकुंभ स्नान करके स्कार्पियो से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक, कंचनपुर निवासी हरिहर देवी (42) पत्नी जीतू यादव, वकीलनी देवी (42) पत्नी उपेंद्र यादव और परशुराम (45) के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेश समेत सात लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रहने वाले दस श्रद्धालु स्कार्पियो बुक करके बुधवार को प्रयागराज पहुंचे थे। वहां पर महाकुंभ स्नान करके शुक्रवार रात घर के लिए लौट रहे थे। बांसगांव इलाके में लिंक एक्सप्रेस-वे के पास बोरा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से स्कार्पियो घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आगे की सीट पर बैठे परशुराम और बीच की सीट पर बैठीं दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed