{"_id":"6a1b4d921d053cb68805e473","slug":"a-total-of-148-registrations-were-done-people-had-to-wait-for-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1338534-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्वर डाउन से जमीनों की रजिस्ट्री प्रभावित, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्वर डाउन से जमीनों की रजिस्ट्री प्रभावित, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
- कुल 148 रजिस्ट्री हुई, लोगों को घंटों करना पड़ा इंतजार
गोरखपुर। रजिस्ट्री विभाग में शनिवार को सर्वर डाउन होने के चलते रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन सर्वर डाउन होने के कारण अधिवक्ताओं एवं रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने घंटों अपनी बारी का इंतजार किया। जिन लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी उन्हें सोमवार को बुलाया गया है।
तहसील सदर के सब रजिस्ट्रार प्रथम एवं द्वितीय कार्यालय में दो दिनों से सर्वर स्लो होने की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को सर्वर की स्थिति ज्यादा खराब थी। दोनों कार्यालय में केवल 101 रजिस्ट्री ही हो सकी थी। शनिवार को भी दिक्कत बनी रही और कुल 148 रजिस्ट्री हुई, जबकि सामान्य तौर पर 160-170 रजिस्ट्री होती है। शनिवार को सुबह से ही रुक रुककर रजिस्ट्री होती रही। सर्वर डाउन होने के कारण क्रेता, विक्रेता, गवाहों, अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों को परेशान होना पड़ा। जिन लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी, उन्हें अगले दिन रजिस्ट्री विभाग में जाना पड़ेगा।
एआईजी स्टांप एवं पंजीयन संजय कुमार दुबे ने बताया कि दो दिन से सर्वर डाउन रहा है। शनिवार को दिक्कतें कुछ कम हो गई थीं।