फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A teacher and a paramedical student were harassed while on their way to school.

Gorakhpur News: स्कूल जा रही शिक्षिका और पैरामेडिकल छात्रा से छेड़खानी

Fri, 12 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A teacher and a paramedical student were harassed while on their way to school.
- शाहपुर और एम्स थानाक्षेत्र में हुई घटनाएं, आरोपी युवक भागे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पादरीबाजार/जगदीशपुर । शाहपुर और एम्स थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में शिक्षिका और पैरामेडिकल छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं में आरोपियों ने पीड़िताओं का रास्ता रोककर अभद्रता की और विरोध पर धमकी देकर भाग गए।
शाहपुर इलाके की शिक्षिका ने अपने मोहल्ले के ही युवक पर लगातार पीछा करने, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिक्षिका सहजनवां क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाती हैं। पीड़िता ने बताया कि युवक लंबे समय से रास्ते में परेशान कर रहा है। मौका मिलते ही वह छेड़खानी करता है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। घटना पांच दिसंबर की है, जब शिक्षिका स्कूल से लौट रही थीं। असुरन के पास युवक ने रास्ता रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं एम्स थाना क्षेत्र स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने एक युवक पर रास्ता रोककर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान थानाक्षेत्र का एक युवक उसके ऑटो का पीछा करते हुए कॉलेज गेट तक पहुंच गया। छात्रा के उतरते ही उसने मौका पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर गेटमैन और कॉलेज के शिक्षक मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी घबराया और अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। एम्स पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाप्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed