फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A severed human leg was found in a drain, bitten by dogs, exposing hospital negligence.

Gorakhpur News: नाले में मिला कटा हुआ मानव पैर, कुत्तों ने नोचा- अस्पताल की लापरवाही उजागर

Tue, 28 Apr 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 02:52 AM IST
सार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कटे हुए पैर का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया। अस्पताल के सफाईकर्मी की ओर से लापरवाही बरतते हुए मानव अंग को सही तरीके से नष्ट करने के बजाय बाहर फेंक दिया गया, जिससे वह नाले में पहुंच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह अमानवीय घटना सामने आई है।

विज्ञापन
A severed human leg was found in a drain, bitten by dogs, exposing hospital negligence.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनारायण इंटर कॉलेज पुर्दिलपुर के पास सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक गली के नाले में मानव पैर का हिस्सा (टखने से पंजे तक) पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्ते उस हिस्से को नोच रहे हैं, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और मानव अंग को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के अस्पतालों की जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पास ही स्थित अग्रवाल हड्डी अस्पताल है। इस आधार पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 25 अप्रैल को बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी छोटेलाल प्रसाद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कटे हुए पैर का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया। अस्पताल के सफाईकर्मी की ओर से लापरवाही बरतते हुए मानव अंग को सही तरीके से नष्ट करने के बजाय बाहर फेंक दिया गया, जिससे वह नाले में पहुंच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह अमानवीय घटना सामने आई है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस संबंध में अग्रवाल हड्डी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आरए अग्रवाल ने बताया कि स्वीपर की तरफ से लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed