{"_id":"6a57f0fcfab065362f0e7025","slug":"a-search-operation-was-conducted-with-the-help-of-cctv-footage-questioning-of-locals-and-technical-evidence-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1386456-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एटीएम से रुपये निकालने गए लापता किशोर को पुलिस ने किया खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एटीएम से रुपये निकालने गए लापता किशोर को पुलिस ने किया खोजा
Thu, 16 Jul 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चला सर्च अभियान
पिपरौली। एटीएम से रुपये निकालने के लिए घर से निकला 15 वर्षीय किशोर मंगलवार को लापता हो गया। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल खोज निकाला और परिजन के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी प्रवीण साहनी का 15 वर्षीय पुत्र अंश साहनी मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एटीएम से रुपये निकालने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और तलाश शुरू कर दी। कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने टीम गठित कर खोजबीन शुरू कराई। टीम ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से किशोर की तलाश तेज कर दी। लगातार प्रयास के बाद मंगलवार देर रात किशोर को सकुशल खोज लिया गया।