{"_id":"68c7a2f541b195c3e900f8c9","slug":"a-school-bus-overturned-in-gorakhpur-two-children-injured-accident-happened-while-trying-to-overtake-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक का चक्कर बन जाता काल: गोरखपुर में बच्चों से भरी बस पलटी, 2 घायल- इस स्कूल की थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक का चक्कर बन जाता काल: गोरखपुर में बच्चों से भरी बस पलटी, 2 घायल- इस स्कूल की थी गाड़ी
Mon, 15 Sep 2025 10:54 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:54 AM IST
सार
थाना क्षेत्र का धुरियापार हरपुर चीनी मिल के पास स्थित आरएसपी एकेडमी की बस को बेदौली गांव निवासी बस चालक उदयप्रताप सिंह चलाता है। सुबह वह अपने गांव के बच्चों को बस में बैठाने के बाद नारायणपुर, गोपालपुर और चंदौली गांव के कुल 11 बच्चों को बस में बैठा कर अन्य गांव के बच्चों को लेने जा रहा था।
विज्ञापन
पलटी स्कूल बस और घायल सवार बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोला-उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास सोमवार को सुबह एक स्कूल के बच्चों को ले जा रही बस ओवरटेक के चक्कर में पलट गई। सवार 11 बच्चों में से दो के सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन फानन में उन्हें दूसरे स्कूल के बस से गोला कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद छात्रों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस बस चालक का मेडिकल कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और बस को भी कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र का धुरियापार हरपुर चीनी मिल के पास स्थित आरएसपी एकेडमी की बस को बेदौली गांव निवासी बस चालक उदयप्रताप सिंह चलाता है।
विज्ञापन
सुबह वह अपने गांव के बच्चों को बस में बैठाने के बाद नारायणपुर, गोपालपुर और चंदौली गांव के कुल 11 बच्चों को बस में बैठा कर अन्य गांव के बच्चों को लेने जा रहा था। चालक का कहना है कि चंदौली गांव के पास ट्रेलर से ओवरटेक करने के दौरान बस का स्टीयरिंग जाम हो गया और बस सड़क के बाईं तरफ खाई में पलट गई, जिसमें चंदौली गांव के ओम कुमार और बेदौली गांव की आंशी के सिर में चोट लग गई।
उन्हें तत्काल दूसरे स्कूल के बस से गोला कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह ने बस चालक को मेडिकल के लिए भेज दिया। बताया कि ऐसा लग रहा था कि चालक नशे में था। आरटीओ को पत्र भेजकर अपने सर्किल के सभी स्कूलों के बसों फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कराऊंगा। और जो इस मामले में दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाही की जाएगी।
उन्हें तत्काल दूसरे स्कूल के बस से गोला कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह ने बस चालक को मेडिकल के लिए भेज दिया। बताया कि ऐसा लग रहा था कि चालक नशे में था। आरटीओ को पत्र भेजकर अपने सर्किल के सभी स्कूलों के बसों फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कराऊंगा। और जो इस मामले में दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाही की जाएगी।