फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A rod pierced the cheek of a laborer returning home on a bicycle

Gorakhpur News: साइकिल से घर लौट रहे मजदूर के गाल में घुसी सरिया

Fri, 15 May 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A rod pierced the cheek of a laborer returning home on a bicycle
गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र में बुधवार शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे गड्ढे में गिरने के दौरान पत्थर से निकली सरिया उसके गाल में घुस गई। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बही दाढ़ी गांव निवासी राम किशुन यादव मजदूरी कर घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही अचानक साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में पड़े पत्थर से निकली लोहे की सरिया उनके दाएं गाल में जा धंसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीआरडी के चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed