फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A portrait of CM Yogi was created on special paper in three hours.

Gorakhpur News: तीन घंटे में खास कागज पर बना दी सीएम योगी की तस्वीर

Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A portrait of CM Yogi was created on special paper in three hours.
गोरखपुर। बाल मेला सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की खुशी बच्चों के चेहरे पर तो नजर आई ही, उनकी रचनात्मकता में भी दिखाई दी। एसएस एकेडमी, विजय चौक की छात्रा दिव्यांशी और गौरव ने स्टॉल पर मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें खास पेपर (आर्ट पेपर) पर बनाई गई उनकी तस्वीर भेंटकर प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि दोनों ने महज तीन घंटे में उनकी तस्वीर बनाई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भी तस्वीर देखकर काफी खुश नजर आए। बच्चों ने बताया कि सीएम से मिलने की जानकारी के बाद उनके मन में उन्हें कुछ खास भेंट करने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने तस्वीर बनाने का निर्णय लिया। तस्वीर को तैयार करने के लिए दोनों ने पूरी लगन के साथ तीन घंटे में काम किया।
विज्ञापन


दिव्यांशी और गौरव ने तस्वीर में मुख्यमंत्री के चेहरे के भाव और व्यक्तित्व को उकेरने की कोशिश की। तस्वीर बनाने में बारीक रेखाओं और शेडिंग का इस्तेमाल किया गया, जिससे तस्वीर को जीवंत रूप देने का प्रयास किया गया। इसके बाद तैयार तस्वीर को मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की कला की सराहना की। बच्चों से बातचीत की और उनकी रचनात्मकता के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री से प्रशंसा और आशीर्वाद पाकर दिव्यांशी व गौरव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके लिए यह मुलाकात यादगार बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed