फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A new FOB will be built at the railway station by May, and traffic will resume on one lane.

Gorakhpur News: मई तक रेलवे स्टेशन पर बन जाएगा नया एफओबी, एक लेन से शुरू होगी आवाजाही

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A new FOB will be built at the railway station by May, and traffic will resume on one lane.

विज्ञापन
- 60 फीसदी हो गया फाउंडेशन का काम, सितंबर तक दूसरा लेन खोला जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी फुट ओवरब्रिज टू लेन में बनाया जाएगा, एक लेन मई तक बनाकर यात्रियों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि दूसरा लेन सितंबर तक तैयार होगा। इसके बाद दूसरे एफओबी का निर्माण शुरू होगा। दोनों एफओबी की चौड़ाई तीन मीटर होगी।

रेलवे स्टेशन पर तीन एफओबी थे, जिसमें एक जर्जर हो गया था जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। अब स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत दो एफओबी बनाए जाएंगे। एक जीआरपी थाने के पुराने भवन के पास बनाया जा रहा है। फाउंडेशन का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। महाप्रबंधक ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तेज कराने के निर्देश दिए हैं। रेल प्रशासन की योजना के मुताबिक, मई और जून में ट्रेन से सफर करने वालों की भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ अधिक होगी। इसलिए, मई तक एक लेन को बनाने की तैयारी है। वहीं, दशहरा के पहले दूसरे लेन को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


-

कोट

रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत दो एफओबी बनाए जाने हैं। पहले प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास एफओबी बनाया जा रहा है। इसे मई तक तैयार करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed