फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A new C-arm machine will be installed in the district hospital's OT.

Gorakhpur News: जिला अस्पताल की ओटी में लगेगी नई सी-आर्म मशीन

Wed, 14 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A new C-arm machine will be installed in the district hospital's OT.
गोरखपुर। जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर में हड्डियों की सर्जरी के लिए नई सी-आर्म मशीन लगाई जाएगी। अस्पताल में मौजूद दोनों मशीनों में से एक पहले ही कंडम घोषित हो चुकी है जबकि दूसरी भी पिछले तीन दिनों से खराब है। इससे हड्डियों के ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी से संपर्क किया है। अधिकारियों के अनुसार, एक-दो दिन में केरल से नई मशीन आ जाएगी।
विज्ञापन

सी-आर्म मशीन आर्थोपेडिक सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी मदद से ऑपरेशन के दौरान हड्डियों की स्थिति स्क्रीन पर देखकर सर्जन को सटीक तरीके से उपचार करने में मदद मिलती है। फ्रैक्चर के बाद हड्डियों को सही स्थिति में लाने और प्लेट व स्क्रू लगाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। जिला अस्पताल में पहले दो सी-आर्म मशीनें थीं। इनमें से एक लंबे समय से खराब होने के कारण कंडम घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी मशीन के सहारे ही ऑपरेशन किए जा रहे थे, लेकिन इसके भी बार-बार खराब होने से दिक्कत बढ़ गई। पिछले तीन दिनों से मशीन बंद होने के कारण आर्थोपेडिक ओटी में कामकाज प्रभावित हो रहा है। नई मशीन लगने से ऑपरेशन संबंधी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। इससे फ्रैक्चर और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने आने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरडी रमन ने बताया कि सी-आर्म मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी से संपर्क किया गया है। एक-दो दिन में नई मशीन लगा दी जाएगी। इससे मरीजों को हो रही परेशानी दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed