फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A massive fire broke out in a house in Muftipur Kumhar Toli In Gorakhpur, one person sustained burn injuries.

Gorakhpur News: मुफ्तीपुर कुम्हार टोली में मकान में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति झुलसा- टल गया बड़ा हादसा

Wed, 19 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Nov 2025 01:25 AM IST
सार

पीड़ित मुन्नालाल वर्मा पेंट के कारोबारी हैं। अचानक घर में रखे पेंट में आग लग गई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। अधिकारी अब विस्तृत जांच कर रहे हैं और लोगों से अपने घरों की वायरिंग और मीटर की समय-समय पर जांच कराने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a house in Muftipur Kumhar Toli In Gorakhpur, one person sustained burn injuries.
बक्शीपुर कुम्हार टोली  में लगी भीषण आग । संवाद

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर कुम्हार टोली में मंगलवार की शाम अचानक उठी आग की लपटों ने पूरे मोहल्ले को दहशत में डाल दिया। रोजमर्रा की तरह चल रही शाम उस समय अफरातफरी में बदल गई, जब मुन्ना लाल शर्मा के मकान से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखीं। इसमें एक व्यक्ति का पैर झुलस गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों तक खतरा बढ़ गया था। लोग बचाव के लिए दौड़े और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई। कुछ ही मिनटों में दो अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग मकान के भूतल हिस्से में लगी थी। इस दौरान मकान मालिक मुन्ना लाल शर्मा आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

आसपास के लोगों का कहना है कि मुन्नालाल वर्मा पेंट के कारोबारी हैं। अचानक घर में रखे पेंट में आग लग गई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। अधिकारी अब विस्तृत जांच कर रहे हैं और लोगों से अपने घरों की वायरिंग और मीटर की समय-समय पर जांच कराने की अपील कर रहे हैं।

चटोरी गली में भी वेल्डिंग के दौरान लगी आग
गोरखपुर। गोलघर स्थित चटोरी गली में भी मंगलवार की शाम आग लगी की दूसरी घटना सामने आई। मुरादाबादी चिकन कॉर्नर के पास फैले कचरे में वेल्डिंग की चिंगारी से आग भड़क उठी और कुछ ही देर में दुकान में रखा समान जल गया। दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि जैसे ही कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि चटोरी गली में आग लगी है। तुरंत वे फायर ब्रिगेड की टीम लेकर पहुंचे। वहां देखा कि दिल्ली सिक्स मोम और मुरादाबादी बिरयानी की दुकान में आग लगी थी। उसको पूर्ण रूप से बुझाया गया। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं, मुफ्तीपुर में भी आग को आधे घंटे में काबू पा लिया गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed