फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A hospital will be built on 5.249 acres in GIDA Sector 9; land will be allotted at a concessional rate.

Gorakhpur News: गीडा में बनेगा 100 बेड का ईएसआईसी हॉस्पिटल, जमीन आवंटन की मंजूरी

Tue, 07 Jul 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
A hospital will be built on 5.249 acres in GIDA Sector 9; land will be allotted at a concessional rate.
गीडा सेक्टर नौ में 5.249 एकड़ में बनेगा हॉस्पिटल, रियायती दर पर जमीन आवंटन होगा
विज्ञापन

ईएसआईसी में पंजीकृत कमर्चारियों को इलाज में मिलेगी बड़ी सहूलियत


गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 9 में ईएसआईसी (कमर्चारी राज्य बीमा निगम) के 100 बेड का हॉस्पिटल बनेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में हॉस्पिटल निर्माण के लिए रियायती दर (2000 रुपये प्रति वर्गमीटर) पर भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। ईएसआईसी हॉस्पिटल के निर्माण से श्रमिकों और उनके परिजनों को इलाज की बड़ी सुविधा मिल जाएगी तथा उन्हें इलाज के दूसरे शहरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

ईएसआईसी में पंजीकृत कर्मचारियों और उनके परिजनों को जिला अस्पताल और गीडा में स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी में इलाज के लिए सामान्य चिकित्सकीय परामर्श मिल जाता है लेकिन गंभीर बीमारियों के लिए उन्हें वाराणसी या अन्य स्थानों के लिए रेफर किया जाता है। सरकार ने पूर्वांचल की औद्योगिक प्रगति के लिहाज से गीडा क्षेत्र में पांच एकड़ एरिया में 100 बेड का ईएसआईसी खोलने की निर्णय लिया था। रियायती दर पर भूमि आवंटन के प्रस्ताव को सोमवार को योगी सरकार की कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर के मुताबिक ईएसआईसी हॉस्पिटल निर्माण के लिए गीडा के सेक्टर-9 स्थित भूखंड संख्या एएल-7 को उपलब्ध कराया जाएगा। इसका क्षेत्रफल 5.249 एकड़ (21427 वर्गमीटर) है। इस भूमि को वर्तमान आवंटन दर (टेलिस्कोपिक दर 8720 रुपये प्रति वर्गमीटर) के स्थान पर रियायती दर 2000 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 100 बेड के ईएसआईसी हॉस्पिटल की स्थापना से बड़े पैमाने पर कमर्चारियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का सृजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed