फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A grand procession will set out from the Jhulelal Temple in Gorakhnath on August 25.

Gorakhpur News: कल से शुरू होगा सिंधी समाज का 40 दिवसीय चालिहो महोत्सव

Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A grand procession will set out from the Jhulelal Temple in Gorakhnath on August 25.
गोरखपुर। सिंधी समाज का आस्था और श्रद्धा का प्रमुख पर्व चालिहो महोत्सव 16 जुलाई, बृहस्पतिवार से शुरू होगा। 40 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान समाज के श्रद्धालु भगवान झूलेलाल की आराधना करते हुए व्रत रखेंगे और धार्मिक अनुशासन का पालन करेंगे।
विज्ञापन


सिंधी समाज कल्याण समिति के महामंत्री देवा केशवानी के अनुसार प्रथम दिन 16 जुलाई को प्रातः 9 से 10 बजे तक अखंड ज्योत एवं पवित्र कलश स्थापना, आरती और पल्लव के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवधि में शहर के विभिन्न सिंधी बहुल क्षेत्रों और झूलेलाल मंदिरों में भजन-कीर्तन, सत्संग, आरती, धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुजारी साईं रविदास ने बताया कि चालिहो महोत्सव के अंतर्गत 16 अगस्त से नवरात्र आरंभ होंगा। इसके साथ ही शहर की विभिन्न पंचायतों की ओर से भगवान झूलेलाल की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की जाएगी।झूलेलाल महोत्सव का समापन 25 अगस्त को भगवान झूलेलाल जयंती के भव्य आयोजन के साथ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed