फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A grand gathering of athletes begins today; their prowess will be on display on the field.

Gorakhpur News: आज से सजेगा खिलाड़ियों का कुंभ, मैदान पर दिखेगा दमखम

Wed, 14 Oct 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A grand gathering of athletes begins today; their prowess will be on display on the field.
गोरखपुर। शहर के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार से प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होगा। 14 से 17 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए करीब 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दो दिन 14 और 15 अक्तूबर को बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। वहीं, 16 और 17 अक्तूबर को बालक वर्ग की टीमें मैदान पर उतरेंगी। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और कस्तूरबा गांधी की टीमें यूनिट के रूप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए अलग-अलग प्रभागों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर मंडल में यह चौथी और जिले में तीसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व विकास सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता से माध्यमिक विद्यालयों में खेल का माहौल मजबूत होगा। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का खेल देखने, उनसे सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
------------
11 विद्यालयों में बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बालिका वर्ग की खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था शहर के 11 विद्यालयों में की गई है। इनमें पीएमश्री राजकीय एडी गर्ल्स कॉलेज, एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय, दयानंद इंटर कॉलेज, रामनारायण गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामदेई कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, आमना मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज और मौलाना आजाद बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं। बालक वर्ग के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी विभिन्न विद्यालयों में की गई है।


------------आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, अभय प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन अंसारी, शक्ति प्रकाश पांडेय, सतीश शुक्ला, सुशील शाही, कुंवर गौरव सिंह, विवेकानंद मिश्र और जयप्रकाश यादव समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed