फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A four-storey pavilion will be built with a capacity of 25000 spectators

Exclusive: 25 हजार दर्शकों की क्षमता का बनेगा चार मंजिला पवेलियन, 50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Fri, 10 Mar 2023 11:57 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह गोरखपुर।
विवेक सिंह गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Mar 2023 11:57 AM IST
सार

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम की तर्ज पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को विकसित किया जाएगा। इसे लेकर स्टेडियम के चारों ओर 25 हजार दर्शकों की क्षमता का चार मंजिला पवेलियन बनेगा।

विज्ञापन
A four-storey pavilion will be built with a capacity of 25000 spectators
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर की सरजमीं पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं की राह आसान होगी। खास बात है कि ये मुकाबले दिन के साथ रात में भी हो सकेंगे। इसे लेकर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के चारों ओर 25 हजार दर्शकों की क्षमता का चार मंजिला पवेलियन बनेगा।

विज्ञापन


इसके भूतल में पार्किंग और टॉयलेट ब्लॉक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसका विस्तृत प्रस्ताव राजकीय निर्माण निगम की ओर से तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव के तहत मैदान पर फ्लड लाइट लगाने के साथ ही इसे और ग्रासी बनाया जाएगा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम की तर्ज पर रीजनल स्टेडियम का नए सिरे से निर्माण होगा। मैदान के अंदर खिलाड़ियों को उच्चीकृत तकनीक से प्रैक्टिस भी कराई जाएगी। खास बात है कि अत्याधुनिक स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ-साथ आम नागरिकों की सेहत का भी ख्याल रखने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे लेकर मैदान के चारों ओर बनने वाले एथलेटिक्स ट्रैक के बाहर आठ मीटर चौड़ी सफेद पट्टी अलग से आम नागरिकों के लिए भी बनाई जाएगी। हाल ही में सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह में रीजनल स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से ही चारों तरफ निगाह दौड़ाकर इसे अपग्रेड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल रीजनल स्टेडियम के कायाकल्प की तैयारियों में जुटे हैं। पूर्व में महायोजना 2031 के तहत प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव में रीजनल स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार भी किया गया है। मगर, अब इसमें व्यापक बदलाव होगा।

 

इन सुविधाओं से लैस होगा रीजनल स्टेडियम

टेबल टेनिस हाल, चार टॉयलेट ब्लॉक, दो पवेलियन टॉयलेट, दो बॉक्सिंग रिंग, वीआईपी लाउंज, स्विमिंग पुल, वार्मअप पुल, रिसेप्शन व चेंजिंग एरिया, स्विमिंग पुल सिटिंग एरिया, जिम्नास्टिक हाल, वेट लिफ्टिंग हाल, एथलेटिक ट्रैक, 2420 सिटिंग चेयर की व्यवस्था।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम की तर्ज पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को विकसित किया जाएगा। इसे लेकर स्टेडियम के चारों ओर 25 हजार दर्शकों की क्षमता का चार मंजिला पवेलियन बनेगा। जहां से हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसे लेकर राजकीय निर्माण निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed