{"_id":"65ac46c2daba1f1ac801335c","slug":"a-flight-from-gorakhpur-to-delhi-is-getting-affected-passengers-are-worried-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-440117-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर से दिल्ली की एक उड़ान हो रही प्रभावित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर से दिल्ली की एक उड़ान हो रही प्रभावित, यात्री परेशान
Sun, 21 Jan 2024 08:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
हर दिन दोपहर में दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट पूरे महीने कभी खराब मौसम तो कभी तकनीकी कारणों से प्रभावित रही है। अब चर्चा है कि एक फ्लाइट अयोध्या शिफ्ट हो सकती है। हालांकि, एयरपोर्ट अफसर या स्पाइसजेट की तरफ से अभी इस पर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं बताया जा रहा है, लेकिन टूट ऑपरेटर्स लोगों को अन्य फ्लाइट में टिकट बुक करने की सलाह दे रहे हैं।
गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद आदि शहरों के लिए फ्लाइट सेवा उपलब्ध है। सबसे अधिक चार उड़ान दिल्ली के लिए है। इसमें स्पाइसजेट के अलावा इंडिगो और एलाएंस एयर कंपनी की फ्लाइट शामिल है। स्पाइसजेट की फ्लाइट दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही प्रभावित चल रही है। कभी खराब मौसम के चलते फ्लाइट लेट आती है तो कभी अन्य तकनीकी कारणों से दिक्कत आती है।
अब चर्चा है कि यहां की एक फ्लाइट को एक फरवरी से दिल्ली-अयोध्या के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, अभी इस पर कंपनी या एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
300 किलोमीटर के अंदर चार एयरपोर्ट
अयोध्या एयरपोर्ट चालू होने के बाद लखनऊ से कुशीनगर के बीच चार एयरपोर्ट ऑपरेशनल हो गए हैं। दो साल पहले कुशीनगर इंटरनेटशनल एयरपोर्ट चालू हुआ था, जहां से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू हुई थी। इसके बाद अब अयोध्या के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई है। गोरखपुर और लखनऊ पहले से ही ऑपरेशनल हैं। इस तरह 300 किलोमीटर के अंदर चार एयरपोर्ट हो गए हैं। अगर इसमें वाराणसी को भी जोड़ दें तो पूरा पूर्वांचल ही हवाई मार्ग से जुड़ गया है।