फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fire broke out in a restaurant opposite the Buddhist Museum at the Gorakhpur Planetarium, killing one staff

रेस्टोरेंट जलकर राख: बौद्ध संग्रालय के सामने 3 मंजिला भवन में लगी आग- दम घुटने से एक स्टाफ की मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:19 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 11:19 AM IST
सार

अग्निशमन विभाग के इंचार्ज शांतनू कुमार यादव ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि सुबह 05:16 बजे तारामंडल में एक रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिली थी। तत्काल मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भेजकर रेस्क्यू करवाया गया। इस दौरान एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान गोंडा के पुरुषोत्तम के रुप में हुई।

विज्ञापन
A fire broke out in a restaurant opposite the Buddhist Museum at the Gorakhpur Planetarium, killing one staff
आग बुझाते फायर विभाग के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के  रामगढ़ताल इलाके में सुबह 5 बजे अचानक एक तीन मंजिला भवन( रेस्टोरेंट) जलकर खाक हो गया। इस हादसे में रेस्टोरेंट का कीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम की मौत हो गई। बताया जाता है कि रेस्टोरेंट के पहले मंजिले पर बने किचन से आग लगनी शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे भूतल के साथ तीसरे तल भी पहुंच गई।

विज्ञापन


इस दौरान आग की तेज लपटें देखकर आस-पास के लोग सहम गए और चिल्लाते हुए घरों से बाहर सड़क पर आ गए। सूचना पर फायर विभाग की गाड़ी में मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के इंचार्ज शांतनू कुमार यादव ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि सुबह 05:16 बजे तारामंडल में एक रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन

तत्काल मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भेजकर रेस्क्यू करवाया गया। इस दौरान एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान गोंडा के पुरुषोत्तम के रुप में हुई। माना जा रहा है कि आग लगने के बाद बाहर निकलने का प्रयास किए होंगे, लेकिन नहीं निकल सके होंगे। ऐसे में खुद को रेस्टोरेंट के बाथरुम में छिपकर जान बचाने की कोशिश की होगी, जहां दम घुटने से मौत हो गई। 

ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों के अलावा फर्स्ट फ्लोर पर वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल था। बाकी सभी फ्लोर पर होटल के कमरे थे। आग की वजह से सब जलकर राख हो गया। घटना रामगढ़ताल इलाके में सुबह 5 बजे हुई। इलाका शहर के पॉश इलाकों में से एक है।

तीन मंजिला बिल्डिंग में दुकानें और रेस्टोरेंट था। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों के अलावा फर्स्ट फ्लोर पर वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल था। बाकी सभी फ्लोर पर होटल के कमरे थे। आग की वजह से सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed