फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fire broke out due to a leak in the kitchen gas pipe, injuring three people including a father and son.

Gorakhpur News: रसोई गैस पाइप लीकेज से लगी आग, पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे

Wed, 15 Apr 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out due to a leak in the kitchen gas pipe, injuring three people including a father and son.
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां रसोई गैस सिलिंडर की पाइप में लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। इस घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोग झुलस गए, जिनमें दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जटाशंकर चौराहे पर पवन के मकान में पंकज (30) अपने परिवार के साथ रहते हैं और मकान के निचले हिस्से में स्थित एक लेटर बोर्ड की दुकान में कार्यरत हैं। मंगलवार रात उनके घर की रसोई गैस खत्म हो गई, जिसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सिलिंडर पर खाना बनाने का निर्णय लिया। दुकान मालिक अजय श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के उपयोग के लिए वहां गैस सिलिंडर रखा हुआ था।
विज्ञापन

पंकज ने अनुमति लेकर जैसे ही चावल बनाने के लिए चूल्हा जलाया, सिलेंडर से जुड़ी पाइप में गैस रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी। उस समय उनके साथ उनका दस वर्षीय बेटा गोविंद और मकान मालिक का छह वर्षीय बेटा सार्थक भी मौजूद थे। आग की चपेट में आकर तीनों झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, तीनों के हाथ-पैर झुलसे हैं लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गैस पाइप को चूहों द्वारा काटे जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed