{"_id":"6a0787f62bdb5776bb0ee17e","slug":"a-couple-was-duped-of-rs-86000-on-the-pretext-of-providing-them-a-job-in-the-district-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1322113-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से 86 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से 86 हजार की ठगी
विज्ञापन
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटाईटिकर गांव निवासी दंपती से 86 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया गया। मामले में सीओ गीडा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित राकेश कुमार ने सीओ गीडा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जनवरी 2026 में दरघाट निवासी ज्योति पासवान ने उनकी पत्नी वंदना मौर्या को जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और तीन लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उन्हें अविनाश कुमार नामक व्यक्ति से मिलवाया गया, जिसने खुद को एम्स गोरखपुर का ओपीडी इंचार्ज बताते हुए ऑनलाइन 46 हजार रुपये अपने खाते में ले लिए। इसके अलावा परिचित महिला ने भी 40 हजार रुपये लिए।
कुछ समय बाद पीड़ितों को जॉइनिंग लेटर दिया गया, लेकिन जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। ठगी का अहसास होने पर जब दंपती ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं।
विज्ञापन
आरोप है कि 15 मार्च 2026 को अविनाश कुमार ने उन्हें कूड़ाघाट बुलाया, जहां तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धमकी दी गई और मारपीट की कोशिश भी हुई। किसी तरह दंपती वहां से जान बचाकर भाग निकले। थाना प्रभारी प्रशांत पाठक ने बताया कि सीओ गीडा के निर्देश पर अविनाश कुमार, ज्योति पासवान सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।