फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A couple swindled Rs 6.50 lakh by luring a victim with the promise of selling a house; an FIR has been registered.

Gorakhpur News: मकान बेचने का झांसा देकर दंपती ने 6.50 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A couple swindled Rs 6.50 lakh by luring a victim with the promise of selling a house; an FIR has been registered.
- गोला थाना क्षेत्र का मामला, बयाने की रकम लेने के बाद टालते रहे बैनामा, अब दे रहे धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोला। थाना क्षेत्र के कस्बा खटिकाना मोहल्ला निवासी श्रवण सोनकर के साथ मकान बेचने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज दंपती आकाश व अंजली जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, तीन फरवरी को उनकी मुलाकात बेईली निवासी आकाश जायसवाल से हुई थी। बातचीत के दौरान आकाश ने आराजी संख्या 807 में स्थित अपना मकान 10 लाख रुपये में बेचने की बात कही। सौदा तय होने पर श्रवण सोनकर ने बयाने के तौर पर छह लाख 50 हजार रुपये नकद दिए। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि शेष रकम तैयार होने के बाद जब पीड़ित ने बैनामा कराने की बात कही तो आरोपियों ने समय का अभाव बताते हुए नवंबर 2025 में बैनामा कराने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बैनामा नहीं हुआ तो पीड़ित ने तहसील में जानकारी की। वहां पता चला कि मकान को आरोपी आकाश जायसवाल ने 20 अगस्त 2025 को अपनी पत्नी अंजली जायसवाल के नाम दानपत्र के माध्यम से स्थानांतरित कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी दंपती ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed