{"_id":"6ad3e934ccc1242bef027580","slug":"a-charging-station-for-50-buses-will-be-built-in-harsevakpur-number-two-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1489208-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनवरी तक जिले में आएंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनवरी तक जिले में आएंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
- हरसेवकपुर नंबर दो में 50 बसों के लिए बनेगा चार्जिंग स्टेशन
- तीन एकड़ जमीन पर बनेगा स्टेशन, सर्वे पूरा अब टेंडर की तैयारी
- शहरवासियों को मिलेगी परिवहन की सुविधा
गोरखपुर। शहरवासियों को जनवरी तक 150 इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलने की तैयारी है। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से जिले को ये बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
हरसेवकपुर नंबर दो पादरी बाजार में करीब तीन एकड़ जमीन पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यहां एक साथ 50 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी। चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। इसके बाद स्टेशन निर्माण का काम आगे बढ़ाया जाएगा। बसों की संख्या बढ़ने से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन का एक और विकल्प मिलेगा।
नगरीय परिवहन निदेशालय से मिलने वाली 150 बसों के संचालन के लिए चार्जिंग व्यवस्था तैयार करना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरसेवकपुर नंबर दो पादरी बाजार में स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। यहां 50 बसों की चार्जिंग की व्यवस्था होगी। शेष बसों के लिए चार्जिंग की व्यवस्था विकल्प के तौर पर महेसरा में कराई जाएगी। बसों के आने और चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के बाद शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा के विस्तार का रास्ता खुलेगा। इससे शहरवासियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जनवरी तक जिले को 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की योजना है। हरसेवकपुर नंबर दो पादरी बाजार में चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज