{"_id":"677f8d59be44f1a89c01d3b2","slug":"a-case-of-selling-liquor-on-cruise-has-come-to-light-in-ramgarhtal-gorakhpur-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल की लहरों पर छलकाए जामस, फोटो वायरल- जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल की लहरों पर छलकाए जामस, फोटो वायरल- जांच का आदेश
Thu, 09 Jan 2025 02:25 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:25 PM IST
सार
बुधवार को वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने क्रूज व अगल-बगल के दूसरे रेस्टोरेंट पर पहुंचकर जांच की। आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के अनुसार क्रूज को अभी बार का लाइसेंस नहीं मिला है। मौके पर शराब बिक्री की पुष्टि भी नहीं हुई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो और फोटो
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
रामगढ़ताल में लहरों के बीच शराब परोसने का मामला चर्चा में आया है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में एक टेबल पर शराब की बोतल के साथ शीशे का गिलास और पानी रखता हुआ वेटर दिख रहा है। जांच के लिए आबकारी टीम भी बुधवार को रामगढ़ताल में संचालित क्रूज लेक क्वीन व अगल-बगल के अन्य रेस्टोरेंट पर पहुंची।
विज्ञापन
हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। बुधवार को वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने क्रूज व अगल-बगल के दूसरे रेस्टोरेंट पर पहुंचकर जांच की। आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के अनुसार क्रूज को अभी बार का लाइसेंस नहीं मिला है। मौके पर शराब बिक्री की पुष्टि भी नहीं हुई। फिर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, जीडीए ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर शराब परोसने की पुष्टि हुई तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्रूज संचालक राजकुमार ने बताया कि क्रूज पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन