{"_id":"64949ad0a2ad72e51c01e404","slug":"a-case-of-forgery-has-come-to-light-from-a-retired-policeman-in-the-name-of-giving-land-behind-the-medical-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-216742-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर पुलिसकर्मी से जमीन के नाम पर जालसाजी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर पुलिसकर्मी से जमीन के नाम पर जालसाजी, केस दर्ज
विज्ञापन
पिपराइच। मेडिकल कॉलेज के पीछे जमीन देने के नाम पर रिटायर पुलिस कर्मी से जालसाजी का मामला सामने आया है। पिपराइच पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल बाईपास रोड निवासी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 2017 में पादरी बाजार पुलिस पर तैनाती के दौरान कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के मुंडेरा लाला गांव निवासी राहुल श्रीवास्तव से मुलाकात हुई थी। उन्होंने अपने भाई संजीव श्रीवास्तव के जरिए 2019 में मेडिकल कॉलेज के पीछे चार लाख 70 हजार रुपये में 1196 वर्ग फीट जमीन पिपराइच क्षेत्र के सिहोंरवा निवासी विन्दु देवी पत्नी दीनानाथ से रजिस्ट्री करा दी। कुछ दिन बाद दीवार चलाने के दौरान बगल के एक व्यक्ति ने उक्त जमीन को अपना बताते हुए रोक दिया। आरोपी बार बार जमीन दिलाने का झूठा आश्वासन देता रहा। पैसा वापस मांगने पर जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस ने घटना में शामिल राहुल श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, विन्दु देवी व दीनानाथ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ब्यूरो
विज्ञापन
ब्यूरो