{"_id":"699235b556f0511be80b2c27","slug":"a-case-of-celebratory-firing-during-a-wedding-procession-in-pandeypar-gagaha-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1230707-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बज रहा था 'चली समियाना में तोहरे चलते गोली' गाना... तभी पूर्व प्रधान के बेटे ने कर दी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बज रहा था 'चली समियाना में तोहरे चलते गोली' गाना... तभी पूर्व प्रधान के बेटे ने कर दी फायरिंग
Mon, 16 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:38 AM IST
सार
डीजे पर फरमाइश हुई और गाना बजा 'चली समियाना में तोहरे चलती गोली...'। इसी गाने की धुन पर थिरकते हुए पूर्व प्रधान के पुत्र आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। आरोप है कि जैसे ही गाने के बोल गूंजे, पंकज ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में एक शादी समारोह के दौरान उस समय मातम छा गया जब एक मशहूर भोजपुरी गाने की बोल हकीकत में तब्दील हो गए। आरोप है कि शामियाने के नीचे जब युवक 'चली समियाना में तोहरे चलती गोली' गाने पर झूम रहे थे, तभी नशे में धुत पंकज गुप्ता ने ट्रिगर दबा दिया। पांच राउंड फायरिंग के आरोप हैं।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक, माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा था। डीजे पर फरमाइश हुई और गाना बजा 'चली समियाना में तोहरे चलती गोली...'। इसी गाने की धुन पर थिरकते हुए आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। आरोप है कि जैसे ही गाने के बोल गूंजे, पंकज ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसने लगातार पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली सीधे डीजे ऑपरेटर को लगी और वहां सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद पंकज खुद को इलाके का रसूखदार दिखाने की कोशिश में रहता था। वह पेंट की दुकान संचालित करता है। इसके साथ ही ठेकेदारी भी करता है।
विज्ञापन
प्रधान पुत्र आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में शनिवार रात हुई हर्ष फायरिंग में पुलिस ने रविवार को पूर्व प्रधान के बेटे आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कौड़ीराम निवासी शुभ्रांश कसौधन की बरात पांडेयपार स्थित बलुआ बाबा मंदिर के पास बने गुरु कृपा मैरिज हॉल में पहुंची थी। बरात के मंदिर के पास पहुंचते ही किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान एक गोली डीजे ऑपरेटर महताब उर्फ छोटू (18) के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बरातियों से पूछताछ की तो सोपाई गुरमी के पूर्व प्रधान स्व. गोविंद गुप्ता के बेटे आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता का नाम सामने आया।
बताया जा रहा है कि असलहे का लाइसेंस पिता के नाम था। उनकी मौत के बाद पंकज के नाम ट्रांसफर हो गया। पुलिस ने देर रात आरोपी के परिजनों को कौड़ीराम स्थित घर से उठाया था। मृत युवक महताब उर्फ छोटू के नाना इस्लाम निवासी वार्ड नंबर सात काली चौरा, गोला की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। छोटू अपने नाना के घर ही रहता था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में पूर्व प्रधान के बेटे पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है: दिनेश पुरी, एसपी साउथ