{"_id":"68c45fd90f1fd54ac70318bf","slug":"a-case-has-been-filed-against-the-accused-on-the-complaint-of-the-woman-gorakhpur-news-c-209-1-skn1001-138311-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज
Fri, 12 Sep 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता अंजली ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवेकानंद निवासी डीघा बाईपास औद्योगिक क्षेत्र के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। 16 जुलाई को दोनों पक्ष औद्योगिक चौकी पर गए हुए थे। वहां पर पुलिस के समझाने पर शांत हो गए। दूसरे दिन फिर चौकी पर गए तो पुलिस के बुलावे पर वह आया और अपनी सफाई दिया। 17 जुलाई को फिर से गाली और जानमाल की धमकी देते हुए चला गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जमीन विवाद की रंजिश में मारपीट, केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर में जमीन विवाद की रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आशुतोष चौधरी निवासी ग्राम गौसपुर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 सितंबर को समय लगभग सात बजे सुबह वह अपने गाय को घारी में ले जा रहे थे। उसी समय विपक्षी अशोक, विनोद, गंगाराम तथा शिवम चौरसिया जमीन विवाद को लेकर लाठी डंडा व लात मुक्का से उनको मारने पीटने लगे। घटना देखकर मां धनवती देवी बीच बचाव करने आई तो उन्हें भी काफी मारे-पीटे। जिससे दोनों को काफी चोटें आई हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर मारपीट का आरोप
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित विनोद राय निवासी कोल्हुआ लकड़ा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वायरिंग का काम करता है। अपने गांव के राहुल राय के घर काम किया था। उसका मजदूरी का पैसा बकाया था। जब वह पैसा मांगने गए तो राहुल गालियां और धमकी दिए कहा कि पैसा नहीं देंगे। उसके बाद घर आया तो रास्ते में टेपों से खींचकर बहुत ही बुरी तरह से मारा-पीटा और कहे कि अगर शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर चौकी स्थित मोहनलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़ित सिद्धनाथ निषाद निवासी मोहनलालपुर मगहर ने बताया कि 11 सितंबर को समय 7 बजे पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर उनके ग्राम के रंगीलाल, सुचीत, नकुल, मल्ली उनको गाली देते हुए लात घूंसा व लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। घटना देखकर जब इन्द्रदेव, राजू, ज्ञानचन्द्र, सोनी, सरिता बीच बचाव में आए तो उक्त उन्हे भी लाठी डंडा से मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोटें आई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मारपीट के आरोप में जेठ व जेठानी पर केस दर्ज
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल दशहर टोला नटलवा में मारपीट के आरोप में पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेठ व जेठानी के खिलाफ केस किया है। बेलहरकला एसओ अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम जंगल दशहर टोला नटलवा निवासी सत्यभामा ने पुलिस को दिये अपने शिकायत पत्र में बताया कि 28 अगस्त को पारिवारिक विवाद को लेकर उसके जेठ श्यामसुंदर व जेठानी सुनीता शाम 5 बजे उसको व बेटी को गाली देते हुए लाठी डंडा से मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में उसे काफी चोट आया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
एक वारंटी समेत चार आरोपी पर कार्रवाई
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 0 थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी झीनक निवासी धौरापार को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत किया। इसके साथ ही महुली, धनघटा व बखिरा थाना पुलिस ने एक-एक आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ लिखा पढ़ी की कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से सभी आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मारपीट की घटना में पांच लोग घायल
संतकबीरनगर। मगहर चौकी क्षेत्र के मोहनलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गये। घटन के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने सभी घायलों का दवा इलाज शुरू कर दिया। घायलों की पहचान सिद्धनाथ, इन्द्रदेव, राजू, संतोष व ज्ञानचंद के रूप में हुई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
72 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 72 वाहन चालकों से नियमानुसार शमन शुल्क वसूल किया। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 72 वाहन के चालकों से 89,000 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद