फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A carpenter was strangled to death in Sahjanwa; protesters blocked the highway in protest.

Gorakhpur News: सहजनवां में कारपेंटर की गला दबाकर हत्या, विरोध में हाईवे जाम

Thu, 25 Dec 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A carpenter was strangled to death in Sahjanwa; protesters blocked the highway in protest.
विशाल की फाइल फोटो
घटनास्थल पर संघर्ष और पैरों के निशान मिले, पुलिस ने युवती और उसके दो परिजनों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

कारपेंटर डेढ़ महीने पहले पिता की मौत के बाद मुंबई से आया था घर, दो दिन बाद जाने की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया कोल-कटाई टीकर मार्ग पर कुआवल कला गांव निवासी विशाल यादव (35) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। मौके पर कीचड़ में संघर्ष और कई लोगों के पैरों के निशान भी देखे गए। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय नाराज लोगों ने भीटी रावत चौराहे पर गोरखपुर-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया।
लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हटवाया, लेकिन शाम को लोग फिर से धरने पर बैठ गए थे। देर रात पुलिस ने मृतक की मां शकुंतला की तहरीर पर गांव के पिता-पुत्र व बेटी के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
विज्ञापन


कुआवल कला गांव निवासी श्रीप्रकाश यादव का बेटा विशाल यादव पेशे से कारपेंटर था। डेढ़ महीने पहले पिता की मौत के बाद वह मुंबई से घर आया था। मंगलवार रात उसके मोबाइल पर एक लड़की की कॉल आई। वह घर से सिर्फ पांच मिनट में आने की बात कहते हुए बाहर निकला लेकिन लौटा नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान उनकी नजर गेहूं के खेत में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम को खेत में संघर्ष के निशान और सड़क पर लाल रंग का रूमाल व एक हवाई चप्पल भी बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल और बाइक की चाबी भी कब्जे में ली। पुलिस मामले में एक युवती और उसके दो परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


वर्जन
युवक का शव मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। रात में आई कॉल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर घटना का पर्दाफाश का लिया जाएगा।
- राजकरन नय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed