{"_id":"6456b2c00bf28d63040d973b","slug":"a-car-attack-in-animal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-155693-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार सवार पर पशु तस्करों ने अली नगर में किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार सवार पर पशु तस्करों ने अली नगर में किया पथराव
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली के अलीनगर में एक मवेशी को पिकअप पर लाद रहे तस्करों ने शुक्रवार की देर रात एक कार सवार पर अंधाधुंध पथराव कर दिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाषचंद्र बोसनगर कॉलोनी निवासी हरिओम दूबे ने एक सप्ताह पहले ही नई कार खरीदी है। शुक्रवार की देर रात में हरिओम की भाभी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। हरिओम परिवार के सदस्यों के साथ भाभी को कार में बैठाकर महिला अस्पताल ले गए। देर रात करीब डेढ़ बजे वह भाभी को भर्ती कराकर दो अन्य सदस्यों संग घर लौट रहे थे। हरिओम कार चलाते अलीनगर में ही पहुंचे थे। इस बीच सड़क के बीचो-बीच खड़ी पिकअप पर कुछ लोग एक मवेशी को जबरदस्ती लाद रहे थे। इस दौरान अचानक तस्करों ने कार पर अंधाधुंध पथराव कर दिया। हरिओम ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाने से जब तक भारी संख्या में पुलिस पहुंचती तब तक तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।