फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A bike was stolen from in front of a model shop a day before Holi; CCTV footage and surveillance revealed the secret.

Gorakhpur News: सिंघड़िया से चोरी हुई बाइक के साथ कुशीनगर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
A bike was stolen from in front of a model shop a day before Holi; CCTV footage and surveillance revealed the secret.
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मॉडल शॉप के सामने से चोरी हुई बाइक कुशीनगर जिले के हिस्ट्रीशीटर ने चुराई थी। होली के एक दिन पहले हुई इस घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी श्याम दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मोतीराम अड्डा निवासी रमाशंकर जायसवाल की बाइक तीन मार्च की रात सिंघड़िया में चोरी हुई थी। रात करीब नौ बजे शराब की दुकान के पास उनकी बाइक गायब हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पता चला कि चोरी करने वाला श्याम दुबे था, जो कुशीनगर जिले के कसया स्थित पकवा इनार गांव का रहने वाला और कसया थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

तलाश में पुलिस को पता चला कि वह वर्तमान में देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव में अपने मामा के घर रह रहा है। श्याम दुबे गोरखपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के रूप में काम करता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, श्याम दुबे के खिलाफ चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed