फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A bike rider died in a road accident in Gorakhpur's Chauri Chaura after being hit by a bus.

ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, 5 बहनों में था इकलौता

Tue, 06 Jan 2026 02:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 02:23 PM IST
सार

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। ओवरब्रिज एक ही लेन का होने के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A bike rider died in a road accident in Gorakhpur's Chauri Chaura after being hit by a bus.
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौरचौरा में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे निबियवहा ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। देवरिया की तरफ से आ रही एक अनुबंधित बस और बाइक के बीच ओवरटेक के दौरान स्थिति बिगड़ गई, जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा और बस का पहिया उसके चेहरे पर चढ़ गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। ओवरब्रिज एक ही लेन का होने के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना में शामिल बाइक और बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आशीष मौर्या पुत्र कुबेर मौर्या, निवासी पीपरपाती, कोतवाली देवरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों व रिश्तेदारों के अनुसार आशीष पांच बहनों में इकलौता भाई था। वह देवरिया से गोरखपुर अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आ रहा था, तभी यह हादसा हो गया। आशीष बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया में कक्षा 12 का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed