फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A 32-year-old woman eloped with a minor boy; a police report has been filed.

Gorakhpur News: नाबालिग किशोर को भगा ले गई 32 वर्षीय महिला, प्राथमिकी दर्ज- यौन शोषण का भी आरोप

Sun, 21 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 12:47 AM IST
सार

गोरखपुर में एक हैरत करने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोर के लापता होने के मामले में परिजनों ने  32 वर्षीय महिला के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A 32-year-old woman eloped with a minor boy; a police report has been filed.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

खोराबार थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर के लापता होने के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय महिला के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मां का आरोप है कि कुशीनगर के पडरौना की रहने वाली महिला उनके घर में किराये पर रहती थी। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोप लगाया कि वह नाबालिग बेटे को अपने कमरे में बुलाकर उसका यौन शोषण करती थी। विरोध करने पर महिला ने घर छोड़ दिया लेकिन पास में ही कमरा लेकर किशोर को अपने प्रभाव में रखती रही। 12 दिसंबर को किशोर घर से निकला और वापस नहीं आया।
विज्ञापन


खोराबार के थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय के अनुसार, लापता किशोर की लोकेशन मुंबई में मिली है और उससे परिजनों की बातचीत कराई गई है। किशोर के लौटने पर बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed