फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   927 candidates ran for Agniveer, medical done

Agniveer Recruitment: अग्निवीर के लिए 927 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, हुआ मेडिकल

Fri, 05 Jan 2024 01:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Fri, 05 Jan 2024 01:30 PM IST
सार

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों को आगाह किया है। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। लिखित परीक्षा पास करने वाले लोगों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है। परिसर के बाहर किसी भी अंजान व्यक्ति, भर्ती कराने का दावा करने वाले के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
927 candidates ran for Agniveer, medical done
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ में भाग लेते

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी की ओर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती रैली आयोजित है। बृहस्पतिवार को इसमें कुल 1360 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें कुल 927 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाई। इसके बाद सभी का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को रैली में वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र जिलों से अभ्यर्थियों को बुलाया गया। सेना अधिकारियों के मुताबिक इस दिन 68.16 फीसदी अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की एंट्री रात 12 बजे के बाद हुई जिसके बाद दौड़ आयोजित की गई। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों का आगे मेडिकल टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन


झांसे में न आए नौजवान
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों को आगाह किया है। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। लिखित परीक्षा पास करने वाले लोगों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है। परिसर के बाहर किसी भी अंजान व्यक्ति, भर्ती कराने का दावा करने वाले के झांसे में न आएं। किसी से रुपये का लेनदेन न करें। जो अभ्यर्थी दौड़ से लेकर मेडिकल टेस्ट तक पास करेंगे। उनको जरूर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed